ग्राम रसनाली (बानसूर) शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पिछड़ा हुआ था इस परिक्षेत्र के आसपास कोई भी अच्छा शैक्षणिक संस्थान नहीं था। जिसके कारण मैंने 2007 में द सनराइज नेशनल स्कूल का शुभारंभ किया। यह विद्यालय शिक्षा समिति ग्रामीण छात्रों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित थी। तब समिति ने माध्यमिक एवं विज्ञान वर्ग एवं कला वर्ग के लिए उच्च माध्यमिक सेवा का प्रारंभ किया।
समय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए हमने 2015 में इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना की हमार एकमात्र उद्देश्य है, कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी प्राप्त हो सके और उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं के प्रति आशावादी दृष्टिकोण विकसित करना। समिति अभावग्रस्त एवं विद्वान छात्रों को मुफ्त शिक्षा सुविधा देकर उनके सपनों को साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभाती है। समिति सभी छात्रों को आधुनिक सुविधाएं देने का प्रयास करती है ताकि वे एक जिम्मेदार नागस्कि बनकर अपने परिवार एवं देश के विकास में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकें।
मैं रसनाली बानसूर जैसी ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त शिक्षण संस्थान स्थापित होने पर गर्व करता हूँ। यह रसनाली (बानसूर) में पहला ऐसा शिक्षण संस्थान है।
संस्थान की विशेषताएं इस प्रकार है ।
मै गर्व महसूस करता हूँ कि रसनाली बानसूर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में द सनराइज शिक्षा समिति द्वारा अत्याधुनिक शिक्षा का माहौल तैयार किया गया है। इस संस्थान का उद्देश्य है कि विधार्थियों और अभिभावकों दोनों की अपेक्षाएं पूरी हो, जिसके लिए हम समय-समय पर निम्न कार्यक्रम तय करते हैं।
शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ संस्थान में सांस्कृतिक एवं नैतिक शिक्षा भी प्रदान की जाती है। गुदडी के लालों की तलाश के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाती है।
इस संस्थान में विघार्थियों को अध्ययन का श्रेष्ठ माहोल मिले और वे अपने उद्देश्य में कामयाब हो इसके लिए विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा हमेशा प्रयास किंए जाते है।
यह संस्थान शिक्षा के साथ - साथ ही खेल जगत में भी अग्रणी रहा है। हम इस प्रकार विद्या पाने और देने की चेष्टा करेंगे तो हमारे लक्ष्य तक पहुंचने सें हमें कोई नहीं रोक सकता।